Advertisement

बीडी जोशी मैमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव

ख़बर शेयर करें

विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली उत्सव

बिंदुखत्ता। बी. डी. जोशी मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय में ऐपन आर्ट एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पारंपरिक कला एवं अपनी रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने दीये सजाए और आकर्षक दीपावली कार्ड भी बनाए, जिससे विद्यालय परिसर में उत्सव का वातावरण और भी मनमोहक हो गया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को दीपावली के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व से परिचित कराया गया तथा स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया गया।

दीपावली के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से समस्त स्टाफ को मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएँ दी गईं। विद्यालय परिसर में आपसी प्रेम, सौहार्द और खुशियों का वातावरण देखने को मिला।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। यहां डॉक्टर ललित जोशी, किरन जोशी,हंसी बहुगुणा आदि मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad