Advertisement

यहां फ्लेड लाइट्स में हुआ फुटबॉल का महा मुकाबला काठगोदाम बना चैंपियन

ख़बर शेयर करें

बेरीपड़ाव, हल्द्वानी-नैनीताल बेरीपड़ाव फुटबाल क्लब द्वारा आयोजित दि.5 जुलाई 2026 से प्रारंभ “अंडर-18 फुटबाल टूर्नामेंट” का फाइनल मैच कल रात्रि

12 बजे संपन्न हुआ जिसमें काठगोदाम एफ.सी.ने स्ट्राइकर फुटबाल क्लब-हल्द्वानी को जबरदस्त टक्कर में 5 – 3 से शिकस्त देकर विजेता कप और ग्यारह हजार की नकद पुरुस्कार राशि अपने नाम की दूसरी ओर स्ट्राइकर फुटबाल क्लब हल्द्वानी को रनरअप कप तथा इक्यावन सौ रुपए की नकद द्वितीय पुरुस्कार राशि प्राप्त कर संतोष करना पड़ा। इस अवसर पर क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल ने खेल आयोजकों की ओर से टूर्नामेंट में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों, सहयोगियों,आये हुए विभिन्न अतिथियों, गणमान्य खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। और नई पीढ़ी के नवयुवाओं बच्चों में शिक्षा के साथ साथ खेल भावनाओं को भी प्रोत्साहित करने पर बल दिया। टूर्नामेंट में आज फाइनल मैच के पुरुस्कार वितरण समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, पूर्व प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल, बरिष्ठ समाज सेवक एवं कांग्रेस नेता हरेन्द्र सिंह बोरा, समाजसेवी जीवन सिंह बोरा, समाज सेवक सुरेंद्र सिंह मलवाल, पंचायत सदस्य कुंदन सिंह बोरा,हेमवती नंदन दुर्गापाल, राकेश बोरा,युवक मंगलदल अध्यक्ष पवन बोरा, दीपक बोरा, विक्रम बोरा,गजेन्द्र बोरा, टूर्नामेंट आयोजन समिति अध्यक्ष मोहित बोरा,पियूष बोरा,हिमाशु पांडे, हर्षित बिष्ट आदि सहित सैकड़ों खेल प्रेमी जनों ने इस शानदार इवेंट को देखा और सराहा।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad