पत्रकार पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पर्वतीय पत्रकार महासंघ ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी । शहर के ऊंचापुल क्षेत्र में समाचार कवरेज के दौरान पत्रकार दीपक अधिकारी पर हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कवरेज के दौरान पहले पत्रकार और दबंगों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़कर हाथापाई में बदल गया। इस दौरान पत्रकार को चोटें आईं। घायल पत्रकार को स्थानीय लोगों की मदद से कृष्णा हॉस्पिटल (नैनीताल रोड) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने पत्रकार पर हमला करने के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है इधर पत्रकार पर हुए हमले की पर्वतीय पत्रकार महासंघ ने कड़ी निंदा की है पर्वतीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक समेत सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने एक स्वर से मांग की है कि हमलावरों को कठोर से कठोर सजा दी जाए और पत्रकारों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं उल्लेखनीय है कि पर्वतीय पत्रकार महासंघ पिछले लंबे समय से पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रभावी रूप से लागू किए जाने की मांग कर रहा है

घटना के बाद हल्द्वानी के पत्रकारों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इधर पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए हमलावरों के खिलाफ ठोस करवाई करने की मांग की है। पर्वतीय पत्रकार महासंघ शुरु से प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये जाने की मांग करता आया है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad