Advertisement

सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित हुए आचार्य बहुगुणा

ख़बर शेयर करें

विद्वान आचार्य एवं प्रमुख ज्योतिष प्रकाश चंद्र बहुगुणा को उनके अद्वितीय योगदान के लिए पर्वतीय महासभा द्वारा एक सम्मान समारोह के बीच लालकुआं में सम्मानित किया गया पर्वतीय महासभा के तत्वावधान में उन्हें अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया उल्लेखनीय है कि आचार्य प्रकाश बहुगुणा कर्मकांड के जानकार एवं प्रख्यात ज्योतिष है जिन्हें इसी माह में कैलिफोर्निया में धर्म गोष्ठी में आमंत्रित किया गया है इस दौरान पर्वतीय महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष जीवन चंद्र उप्रेती ने कहा कि आचार्य प्रकाश बहुगुणा ने न केवल लाल कुआं हल्द्वानी वरन पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है और कैलिफोर्निया के लिए चयनित होकर उन्होंने निश्चित रूप से अपनी प्रतिभा का भी लोहा बनवाया है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad