अपर महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे ने किया विभिन्न रेल खंडो का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
बरेली 2 मई, 2025: अपर महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री विनोद कुमार शुक्ल ने अपने इज्जतनगर मंडल के दो दिवसीय दौरे के दौरान इज्जतनगर-काठगोदाम एवं आज दूसरे दिवस रामनगर-काशीपुर-लालकुआं रेल खंडों का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण अपर मंडल रेल प्रबन्धक श्री मनोज कुमार एवं शाखाधिकारियों के साथ किया। अपर महाप्रबंधक ने रेलपथ के रख-रखाव, साफ-सफाई, राइडिंग क्वालिटी, सिगनलों की स्थिति, खंड में जारी कॉसन ऑर्डर एवं समपारों की स्थिति को देखा एवं परखा। साथ ही रेलवे स्टेशनों पर प्रदत्त यात्री सुख-सुविधाओं को देखा तथा स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण भी किया। इसके अतिरिक्त अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत काठगोदाम, काशीपुर एवं लालकुआं स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य पूरा करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।
(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर मंडल।
कार रोड बिंदुखत्ता में दिल्ली सरकार का पुतला फूंका
भाजपा नगर अध्यक्ष तारा पांडे ने किया वार्ड नंबर एक आंगनवाड़ी केन्द्र में राष्ट्रीय पोषण महा अभियान का शुभारंभ
17 सितंबर को होगी बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम सुनवाई
नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया लालकुआं में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ
दायित्वशीलता, जवाबदेही पारदर्शिता के मूलमंत्र के साथ जीवन चंद्र उप्रेती का जनसंपर्क जारी