स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान की मधुर धुन सुनाएंगे अग्निवीर

ख़बर शेयर करें

15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

इस बार की थीम ‘नया भारत’ है। मोदी दिल्ली के लालकिले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे। PM अपने संबोधन से अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को भारत का विजन देंगे। साथ ही, पूरा संबोधन सेना के शौर्य को समर्पित होगा।

इस साल पहली बार राष्ट्रगान बजाने वाले बैंड में 11 अग्निवीर हिस्सा लेंगे। साथ ही इन्विटेशन कार्ड पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो और चिनाब पुल का वॉटरमार्क भी होगा। जो ‘नए भारत’ के उदय को दर्शाता है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad