बहुत खूब: अक्षय तृतीया पर लालकुआं में आंगनबाड़ी वर्कर्स की सराहनीय पहल

ख़बर शेयर करें

अक्षय तृतीया के अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने एक सराहनीय पहल की शुरुआत करते हुए बाल विवाह एवं अनेक सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संकल्प लिया लालकुआं नगर के वार्ड नंबर 2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मुख्य सेविका हेमू लसपाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं व विभिन्न क्षेत्रों से आए संभ्रांत लोगों ने कहा कि बाल विवाह एक अपराध है और हम सभी को इसके खिलाफ जागरूक रहना होगा

वक्ताओं ने कहा कि अक्षय तृतीया पर लिया गया संकल्प हर हाल में पूरा होता है क्योंकि अक्षय का अर्थ है कभी क्षय नहीं होने वाला इस अवसर पर मुख्य रूप से सरनजीत कौर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट सभासद योगेश उपाध्याय सभासद भुवन पांडे के अलावा गीता चौधरी, पूजा जोशी, प्रभा कांडपाल, सीमा दीपा मिश्रा तुलसी पंत,सबा बेगम, ममता मिश्रा ,रमा त्रिपाठी , सुमन,राधा तिवारी, किरन समेत अनेकों लोग मौजूद थे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad