अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन ने हल्द्वानी में किया रक्तदान शिविर का आयोजन
अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन ने आज हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन करते हुए 100 यूनिट ब्लड डोनेट किया शिविर में एमबीपीजी कॉलेज की एनएसएस विंग अभ्युदय भारत तथा पीएसपी हॉस्पिटल ने भी सराहनीय योगदान दिया शिविर का शुभारंभ महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया उन्होंने संकल्प सिद्धि फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सेवा में किये जा रहे कार्यों को बेहद सराहनीय बताया मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने भी फाउंडेशन के कार्यों को अनुकरणीय बताया अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुचित्रा जायसवाल ने कहा कि फाउंडेशन समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है जिसमें उन्हें समाज के अनेक संगठनों का भी सहयोग मिलता रहता है उन्होंने इस अवसर पर एमबीपीजी कॉलेज के समस्त स्टाफ छात्र-छात्राओं पीएसपी हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ एवं अभ्युदय भारत के सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया यहां मुख्य रूप से मुख्य शिक्षा निदेशक आनंद सिंह उनियाल प्राचार्य पी सी बनकोटी प्रोफेसर श्रीमती सुनीति कपूर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज जायसवाल उषा मुकेश कौस्तुभानंद जोशी, फाउंडेशन की अरुणा टंडन, सुमन पाठक, मिथुन जायसवाल तरनजीत कौर ,बलजीत कौर, के अलावा भाजपा नेता विवेक सक्सेना समेत अनेकों संभ्रांत लोग मौजूद रहे


हल्द्वानी में मुख्यमंत्री ने किया प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का शुभारंभ, व्यापारी हितों में की गई 8 बड़ी घोषणाएं
मोबाइल टावर निर्माण पर रोक लगाने की मांग
बिंदुखत्ता राजस्व गांव को महिलाओं ने शुरू किया क्रमिक अनशन , इंडिया गठबंधन का आंदोलन जारी