कांग्रेस सेवादल के अतिरिक्त प्रदेश संगठक राजेंद्र दुर्गापाल ने स्वतंत्रता दिवस पर अनेक स्थानों पर किया प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के अतिरिक्त प्रदेश मुख्य संगठक राजेंद्र दुर्गापाल ने स्वतंत्रता दिवस पर अनेक स्थानों पर प्रतिभाग कर क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी उन्होंने इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों वीर सेनानियों बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए उन्होंने हिम्मतपुर चौम्वाल बेरी पड़ाव में स्वर्गीय सी रजवार मेमोरियल स्कूल में झंडारोहण करने के बाद उपस्थित छात्र-छात्राओं शिक्षकों क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस तथा कांग्रेस सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में बिंदुखत्ता में कार रोड से शहीद स्मारक तक निकली तिरंगा पदयात्रा में भी हिस्सा लिया कांग्रेस सेवादल के अतिरिक्त प्रदेश मुख्य संगठक तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य विकासखंड हल्द्वानी राजेंद्र दुर्गापाल ने इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय बेरी पड़ाव एवं सामुदायिक भवन प्रगति केंद्र में भी आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी उन्होंने इस दौरान आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए