उत्तराखंड संकल्प यात्रा के तहत यूकेडी ने गौलापार में किया संवाद बैठक का आयोजन

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा आगामी उत्तराखंड संकल्प यात्रा को लेकर 17 सितंबर 2026 को संवाद बैठक का आयोजन श्री हरिगोपाला पैलेस, किशनपुर, गोलापार, हल्द्वानी में किया गया। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप सिंह चौहान ने की।

बैठक में कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं संभावित विधानसभा प्रत्याशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध संघ लालकुआं में हवन अनुष्ठान सुंदरकांड के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

राजीव लोचन उप-कुमाऊं प्रभारी तथा भुवन सिंह बिष्ट, केंद्रीय संगठन मंत्री रहे। बैठक का संचालन डॉ. सुरेश सिंह नेगी ने किया।

संवाद बैठक में संगठन की मजबूती, अनुशासन, संकल्प यात्रा की तैयारियों तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

श्री भुवन सिंह , संसदीय बोर्ड सदस्य ने पार्टी में अनुशासन के पालन पर जोर देते हुए पार्टी विरोधी आचरण करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ने किया स्वच्छता ही सेवा का शुभारंभ

दिनेश सिंह कुंजवाल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से समर्पित एवं दलनिष्ठ होकर संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

केंद्रीय संगठन बोर्ड के अध्यक्ष संजय कापरी ने उत्तराखंड संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया। वहीं डॉ. सुरेश सिंह नेगी ने शीघ्र ही सभी जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों को यात्रा का मार्ग-चार्ट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विश्वकर्मा जयंती पर जीवन चंद्र उप्रेती ने दिया क्षेत्रवासियों को प्रेरणादायक संदेश

केंद्रीय संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव उत्तराखंड की जनता के मुद्दों और अपेक्षाओं से जुड़ा चुनाव होगा।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad