यहां भी बनेगा देश की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का आश्रम

संत महात्माओं ने किया द्वाराहाट में आश्रम के नव निर्माण का शिलान्यास
यहां दूनागिरी रोड स्थित द्वाराहाट में मानव उत्थान सेवा समिति के नवनिर्माण आश्रम का शिलान्यास आज सदगुरु देव श्री सतपाल महाराज जी के परम शिष्य राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी अल्मोड़ा आश्रम की प्रभारी महात्मा करुणा बाई जी एवं महात्मा मातंगी बाई जी ने गुरु महाराज जी के विग्रह पर पूजन वंदन करने के साथ शुरू किया

दिल्ली से आए महात्मा सत्यबोधानंद जी ने बताया कि मानव धर्म का प्रचार प्रसार पूरे देश के साथ कुमाऊं के अंचल में भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय संत महात्माओं के अलावा समस्त प्रेमी जनों एवं कार्यकर्ता बंधुओ को भी शुभकामनाएं दी और कहा कि मानव धर्म के प्रचार प्रसार में सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज द्वारा दिए जा रहे संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें इस अवसर पर मुख्य रूप से राम सिंह राणा,राम किशन, भुवन चंद्र पपने समेत अनेकों कार्यकर्ता प्रेमीजन भी मौजूद रहे उल्लेखनीय है कि मानव उत्थान सेवा समिति देश की प्रमुख धार्मिक आध्यात्मिक संस्था है जो मानव धर्म के प्रचार प्रसार के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को करती है
