पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में हुआ अटल कैंटीन का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की आठवीं पुण्यतिथि पर अटल कैंटीन का शुभारंभ किया गया इस कैंटीन में मात्र ₹5 में भरपेट भोजन की व्यवस्था की गई है नई दिल्ली में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के स्मृति स्थल सदैव अटल पर श्रद्धांजलि देने के बाद नई दिल्ली में एम्स के सामने अटल कैंटीन का शुभारंभ किया गया 25 नई कैंटीन देश की राजधानी में अनेक स्थानों पर खोली गई है जिससे अब ऐसी कैंटीनो की संख्या दिल्ली में 100 का आंकड़ा पार कर चुकी है दिग्गज राजनेता के अलावा महान कवि विचारक लेखक पत्रकार रहे स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में इस प्रकार की कैंटीन खोलने का मकसद समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को राहत व सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है उल्लेखनीय है कि 16 अगस्त 2018 को अटल बिहारी वाजपेई का निधन हुआ था वर्ष 2015 में उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad