बड़ी खबर: गांधीधाम भागलपुर स्पेशल ट्रेन संचलन को दिया गया विस्तार, इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव पढ़िए विस्तृत जानकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
बरेली 14 अप्रैल, 2026: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये पूर्व से चलाई जा रही 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी एवं सीतापुर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करते हुए निम्नवत किया जायेगा।
फलस्वरूप 09451 गांधीधाम-भागलपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 17, 24 अप्रैल, 01, 08 मई, 2026 को गांधीधाम से 18.25 बजे प्रस्थान कर भचाऊ से 18.57 बजे, सोमाखियाली से 19.12 बजे, ध्रंगाधरा से 20.35 बजे, अहमदाबाद से 23.15 बजे, दूसरे दिन नाडियाड से 00.13 बजे, दाहोद से 04.07, रतलाम से 06.05 बजे, भवानी मण्डी से 08.20 बजे, कोटा से 09.45 बजे, सवाई माधोपुर से 11.00 बजे, गंगापुर सिटी से 12.00 बजे, हिन्डौन सिटी से 12.30 बजे, बयाना से 13.00 बजे, भरतपुर से 14.20 बजे, मथुरा जं. से 16.20 बजे, हाथरस सिटी से 16.57 बजे, कासगंज से 18.20 बजे, बरेली सिटी से 20.55 बजे, इज्जतनगर से 21.16 बजे, पीलीभीत से 22.23 बजे, मैलानी से 23.35 बजे, तीसरे दिन सीतापुर से 01.30 बजे, गोंडा से 03.35 बजे, बस्ती से 05.00 बजे, गोरखपुर 06.55 बजे, बगहा से 09.30 बजे, हरिनगर से 09.47 बजे, नरकटियागंज से 10.30 बजे, बेतिया से 11.02 बजे, सगौली से 11.32 बजे, बापूधाम मोतीहारी से 12.00 बजे, चकिया से 12.24 बजे, मुजफ्फरपुर से 13.45 बजे, समस्तीपुर से 14.40 बजे, बरौनी से 15.50 बजे, बेगूसराय से 16.17 बजे, मुंगेर से 17.10 बजे तथा सुल्तानगंज से 19.17 बजे छूटकर भागलपुर 20.15 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा 09452 भागलपुर-गांधीधाम ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 20, 27 अप्रैल, 04, 11 मई, 2026 को भागलपुर से 05.00 बजे प्रस्थान कर सुल्तानगंज से 05.24 बजे, मंुगेर से 06.27 बजे, बेगूसराय से 07.27 बजे, बरौनी से 08.30 बजे, समस्तीपुर से 09.50 बजे, मुजफ्फरपुर से 11.45 बजे, चकिया से 11.55 बजे, बापूधाम मोतीहारी से 12.27 बजे, सगौली से 12.42 बजे, बेतिया से 13.02 बजे, नरकटियागंज से 13.52 बजे, हरिनगर से 14.07 बजे, बगहा से 14.22 बजे, गोरखपुर से 17.25 बजे, बस्ती से 18.32 बजे, गोण्डा से 20.00 बजे, सीतापुर से 22.35 बजे, दूसरे दिन मैलानी से 00.40 बजे, पीलीभीत से 01.57 बजे, इज्जतनगर से 03.02 बजे, बरेली सिटी से 03.35 बजे, कासगंज से 06.25 बजे, मथुरा जं. से 09.20 बजे, भरतपुर से 10.52 बजे, बयाना से 11.27 बजे, हिन्डौन सिटी से 11.52 बजे, गंगापुर सिटी से 12.35 बजे, सवाई माधोपुर से 13.25 बजे, कोटा से 15.00 बजे, भवानी मण्डी से 16.15 बजे, रतलाम से 19.30 बजे, दाहोद से 20.50 बजे, तीसरे दिन नाडियाड से 01.22 बजे, अहमदाबाद से 02.40 बजे, ध्रंगाधरा से 04.54 बजे, सोमाखियाली से 06.50 बजे, भचाऊ से 07.08 बजे छूटकर गांधीधाम 08.00 बजे पहुंचेगी। इस दौरान इस विशेष गाड़ी की रेक संरचना पूर्ववत रहेगी तथा यह गाड़ी फर्रूखाबाद, कानपुर सेंट्रल एवं लखनऊ (उत्तर रेलवे) स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
यह गाड़ी 15 मई, 2026 से गांधीधाम से तथा 18 मई, 2026 से भागलपुर से अपने पूर्व निर्धारित कासगंज, फर्रूखाबाद, कानपुर सेंट्रल, गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी।
(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर मंडल।
बैसाखी महोत्सव में लालकुआं में हजारों ने छका लंगर
कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ पौराणिक थल मेला महोत्सव