बड़ी खबर : पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर फिलहाल रोक लगा दी है रोक लगाने का कारण तय आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट नहीं करना माना गया है फिलहाल पूरा ब्यौरा नहीं मिल पाया है लेकिन हाई कोर्ट द्वारा पंचायत चुनाव पर रोक लगाने के बाद उम्मीद की जारी है कि आरक्षण की प्रक्रिया दोबारा से करनी होगी उल्लेखनीय है कि 25 जून से पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की तिथि घोषित कर दी गई थी संभावित प्रत्याशियों द्वारा जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत में अपना प्रचार प्रसार भी तेज कर दिया था

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad