बड़ी खबर: बिंदुखत्ता राजस्व गांव के लिए भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी ने दिया समर्थन महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती का ऐलान

ख़बर शेयर करें

भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती में बड़ा ऐलान किया है उन्होंने कहा है कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव दिलाने की मांग को लेकर 4 मई से 6 मई तक होने वाले धरना प्रदर्शन एवं जनसभा को भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी समर्थन देती है जीवन चंद्र उप्रेती का बयान ऐसे समय में आया है जब बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग निर्णायक मोड़ पर खड़ी है जीवन चंद्र उप्रेती के इस बयान का यहां के आंदोलनकारियों ने जोरदार स्वागत किया है जीवन चंद्र उप्रेती ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि वह लगातार बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं और अनेक मंचों के माध्यम से उन्होंने इस बात को उठाया भी है उन्होंने कहा कि बीती 18 फरवरी को जब बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक आंदोलन हुआ था तो उस समय भी वे यहां पहुंचे थे उन्होंने कहा कि वह भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव की हैसियत से अपने दल का इस आंदोलन को समर्थन करते हैं तथा बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा हर हाल में दिलाया जाए इसको लेकर के बड़े से बड़े आंदोलन को भी वे अपना समर्थन देंगे उल्लेखनीय है कि जीवन चंद्र उप्रेती वर्ष 2024 में नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय सीट से चुनाव लड़ चुके हैं वह पूर्व में लोकायुक्त उत्तराखंड में अपर सचिव के पद पर भी रह चुके हैं तथा सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने आईएएस स्वर्गीय धर्म सिंह रावत के सिद्धांतों को स्वीकार करते हुए दायित्वशीलता जवाबदेही एवं पारदर्शिता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है और वह भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी का अभिन्न अंग बन चुके हैं तथा वह पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का भी कार्य कर रहे हैं उन्होंने यह भी कहा कि वह 6 मई को पहुंच कर अपना समर्थन देंगे