सेवा समरसता सद्भावना के संकल्प के साथ मनाया गया समाजसेवी शशि सिंह का जन्मदिन

ख़बर शेयर करें

हेल्पिंग हैंड चैरिटेबल ट्रस्ट वृद्धाश्रम की निदेशक शशि सिंह का जन्मोत्सव सेवा समरसता सद्भावना के संकल्प के साथ मनाया गया हल्द्वानी के तिकोनिया ठंडी सड़क संस्था के प्रधान कार्यालय में निदेशक शशि सिंह के जन्मदिन पर अनेक समाजसेवियों ने हिस्सा लिया इसके अलावा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने भी हिस्सा लिया सभी ने शशि सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तथा उनके द्वारा विरासत वृद्धा आश्रम के सफल संचालन पर सराहना करते हुए उनके सुखी एवं सफल जीवन की प्रार्थना की शशि सिंह का जन्म दिवस सेवा समरसता एवं सद्भावना की महान उदार भावना के संकल्प के साथ लिया गया यहां मुख्य रूप से हरिद्वार से आए समाज सेवी शरद सक्सेना हल्द्वानी शहर वरिष्ठ समाजसेवी आर्येन्द्र शर्मा, गिरीश चंद तिवारी वरिष्ठ महिला नेत्री श्रीमती मंजू तिवारी चंद्रा सुयाल समेत अनेकों मौजूद रहे