इस महत्वपूर्ण मांग को लेकर सांसद से मिले भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट

ख़बर शेयर करें

दिशा के पूर्व डायरेक्टर भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र बिष्ट देवू भाई के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल ने सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा दिए के ज्ञापन में गोला नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में चेक डाम तथा चैनल लगाए जाने की मांग की गई है दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मानसून दस्तक दे चुका है ऐसे में अब बरसात के चलते गोला का जलस्तर बढ़ जाता है जिसके चलते तटवर्ती इलाकों के लोगों में भय का माहौल बन जाता है गोला के तटवर्ती इलाकों की अब तक सैकड़ो एकड़ कृषि भूमि बर्बाद हो चुकी है तथा उसके अलावा भी भारी छति का नुकसान उठाना पड़ा है भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि गोला नदी की बाढ़ के संभावित खतरों को रोकने के लिए सांसद अजय भट्ट से शीघ्र ही चैनल तथा चेक डैम बनाने का अनुरोध किया गया है उनके साथ नंदन गोस्वामी दीपक जोशी भी मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad