युवाओं में देशभक्ति की अलख जगा रहे भाजपा नेता मोहित गोस्वामी

ख़बर शेयर करें

युवा भाजपा नेता मोहित गोस्वामी अनेक सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों के जरिए युवाओं को सन्मार्ग की ओर प्रेरित कर रहे हैं साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज इन दो महान नेताओं की वजह से भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने जा रहा है मोहित गोस्वामी ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व में भारत का डंका बज रहा है यह तब संभव हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने बचपन से ही उच्च संस्कारों की शिक्षा लेकर देशभक्ति का जज्बा अपने अंदर पैदा किया उन्होंने कहा कि युवाओं को आज राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होने की आवश्यकता है क्योंकि एक राष्ट्रभक्त ही अपने देश की खुशहाली के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर सकता है क्योंकि भारत माता का आंचल ही उसके जीवन के लिए सब कुछ है मोहित गोस्वामी ने युवाओं का आवाहन कर कहा कि वह अपनी वैदिक सनातन संस्कृति को जीवन में आत्मसात करते हुए आगे बढ़े क्योंकि हमारी महान संस्कृति ही हमारा गौरव और हमारी मजबूत पहचान है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad