भाजपा के चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, विधायक ने की प्रेस वार्ता, कहा लालकुआं बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार
विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने आज लालकुआं में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित की जीत से लाल कुआं में विकास के अनेक आयाम स्थापित होंगे उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है ऐसे में नगर पंचायत में भी भाजपा के प्रत्याशी का चुना जाना नगर के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि वह लालकुआं तथा संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से संकल्पबद्ध हैं लाल कुआं में बाईपास ओवरफिट ब्रिज नगर पंचायत का विस्तारीकरण जैसी तमाम योजनाओं को धरातल पर लाया जाएगा उन्होंने कहा कि गैर भाजपाई दल अलोकतांत्रिक तरीके से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करते रहे हैं लेकिन नगर की सम्मानित जनता उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी और लालकुआं नगर पंचायत में भाजपा का परचम लहराएगा इस दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित ने कहा कि शपथ लेने के 6 महीने के अंदर नगर वासियों को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिलवा देंगे और माननीय विधायक एवं सरकार के सहयोग से नगर में चौमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त कर दिया जाएगा प्रेमनाथ पंडित ने उस शपथ पत्र का भी उल्लेख किया जिसमें भाजपा के सभी दावेदारों ने इस बात को लेकर सहमति बनाई थी कि पार्टी हाई कमान जिसे भी प्रत्याशी के तौर पर उतारेगी उसे समर्थन दिया जाएगा लेकिन बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि एक प्रत्याशी भाजपा से बगावत कर उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने संगठन का नहीं हो सका वह जनता का क्या भला करेगा ऐसे जयचंद को सबक सिखाने का समय आ गया है इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला निवर्तमान अध्यक्ष लालचंद सिंह पूर्व चेयरमैन पवन चौहान सरदार गुरदीप सिंह नगर भाजपा अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती संजीव शर्मा संजय अरोड़ा सर्वदमन सिंह चौधरी सरदार हरबंस सिंह आदि मौजूद रहे
सेवा समरसता सद्भावना के संकल्प के साथ मनाया गया समाजसेवी शशि सिंह का जन्मदिन
पर्वतीय पत्रकार महासंघ ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
बिंदुखत्ता राजस्व गांव के लिए जीवन चंद्र उप्रेती ने भेजा प्रधानमंत्री को ज्ञापन
मुख्यमंत्री आज हल्द्वानी में
धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व