ब्रेकिंग न्यूज: गैरसैंण में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम
:
21 जून को विश्व योग दिवस पर देश भर में बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। उत्तराखंड में भी आयुष विभाग योग दिवस को लेकर तैयारी में जुटा हुआ है। इस साल योग दिवस का बड़ा कार्यक्रम उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में आयोजित किया जाएगा। यह पहली बार हो रहा है जब गैरसैण में कोई इंटरनेशनल लेवल का बड़ा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।
सीएम के निर्देश पर फाइनल हुआ स्थान
दरअसल, योग दिवस को लेकर आयुष विभाग ने सीएम कार्यालय को कार्यक्रमों की सूची भेजी थी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से गैरसैंण को योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए चिन्हित किया गया है। 21 जून को भराड़ीसैंड में योग दिवस का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।
10 देशों के राजदूत भी आ सकते है
जानकारी के मुताबिक गैरसैण में आयोजित होने वाले इस मुख्य कार्यक्रम में कई देशों के राजदूत भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आयुष विभाग ने 10 देश के राजदूतों को निमंत्रण भेजा है। हालांकि अभी उनका फाइनल कार्यक्रम नहीं आया है। लेकिन संभावना बताई जा रही है कि कुछ देशों से राजदत योग कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।


आंगनबाड़ी वर्कर्स के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे जीवन उप्रेती
धीरज व जीवन को मिली यूकेडी में बड़ी जिम्मेदारी
रेलवे ने पेंशनर्स को जारी किए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
हल्दूचौड़ में पंखुड़ियां महोत्सव 16 का आयोजन कल से