सीईसी ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ीं

ख़बर शेयर करें

इंडियन एक्सप्रेस प्रकाशित रिपोर्ट और उस पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया पर भाकपा (माले) का बयान भारत की कम्युनिस्ट पार्टी

मार्क्सवादी लेनिन के जिला सचिव डॉ कैलाश पांडे ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि

भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी बयान इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित तथ्यों की ही पुष्टि करता है, कि आयोग के भीतर गंभीर मतभेद हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त की मनमानी भूमिका है। चुनाव आयुक्तों द्वारा उठाए गए मुद्दे उन आपत्तियों की पुष्टि करते हैं जिन्हें हमारी पार्टी भाकपा माले सहित कई लोगों द्वारा लगातर उठाया जाता रहा है। चुनाव आयोग द्वारा इसे एकतरफा तस्वीर बता कर कह देना कि चुनाव आयोग के अन्दर यह एक सामान्य प्रक्रिया है, दरअसल पूरे मामले को हल्का करने और बचाव न किए जा सकने वाले कृत्य का बचाव करने की एक दयनीय कोशिश है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस ने लालकुआं में फूंका राजेश शुक्ला का पुतला

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट केवल उन अनियमितताओं की ही पुष्टि कर रही है, जिन्हें एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न सार्वजनिक ऑडिट और अध्ययनों में सामने लाया जा चुका है। इस एसआईआर की गलत प्रक्रिया के कारण पहले ही लाखों मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित हो कर तमाम मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। तब इसके माध्यम से बनायी गयी गलत मतदाता सूचियों के आधार पर कराये गये चुनाव, चुनाव आयोग की तथाकथित ‘सफलता’ का सर्टिफिकेट कैसे बन सकते हैं?

यह भी पढ़ें 👉  सांसद व मंत्री ने किया मझेड़ा मोटर मार्ग का शुभारंभ

इंडियन एक्सप्रेस की जांच रिपोर्ट, जिसकी पुष्टि अब स्वयं चुनाव आयोग ने भी कर दी है, के आधार पर भाकपा (माले) मांग करती है-

  1. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तत्काल महाभियोग चलाया जाए।
  2. एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल निलंबित किया जाए।
  3. गलत तरीके से मतदाता सूची से बाहर किए गए प्रत्येक मतदाता का मतदान का अधिकार तत्काल बहाल किया जाये।
  4. एसआईआर शुरू किए जाने के बाद हुये सभी चुनावों को रद्द किया जाए और संबंधित राज्यों में दुबारा चुनाव कराने का आदेश दिया जाए।
  5. चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की भावना के अनुरूप संवैधानिक संशोधन किया जाए तथा चुनाव आयोग के कामकाज में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएं।
यह भी पढ़ें 👉  मानको पर खरा उतरा रेलवे का पेयजल, जांच मे सभी सैंपल मिले ओके

डॉ कैलाश पाण्डेय
जिला सचिव
भाकपा (माले), नैनीताल

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad