सेंचुरी पेपर मिल ने दिया संदेश : करें योग रहें निरोग
सेंचुरी पेपर में लाल कुआं ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वृहद योग शिविर चलाते हुए नियमित जीवन में योग को अभिन्न हिस्सा बनाए जाने की अपील की इस दौरान सेंचुरी पेपर मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सेंचुरी पेपर मिल में शुरुआत की

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि योग को हम अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और इसे अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर आज योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है और उन्हीं के प्रस्ताव पर दुनिया के देशों ने समर्थन करते हुए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की जो भारत की बहुत बड़ी उपलब्धि है उन्होंने यह भी कहा कि योग हमारे वैदिक सनातन संस्कृति का हिस्सा है इस अवसर पर अनेकों लोगों ने योग अभ्यास किया यह मुख्य रूप से प्रणव शर्मा परितोष राय महेंद्र हरित संजय बाजपेई हेमेंद्र राठौर भरत पांडे समेत सेंचुरी मिल के अनेक अधिकारी कर्मचारी मातृशक्ति मौजूद रहे
कार रोड बिंदुखत्ता में दिल्ली सरकार का पुतला फूंका
भाजपा नगर अध्यक्ष तारा पांडे ने किया वार्ड नंबर एक आंगनवाड़ी केन्द्र में राष्ट्रीय पोषण महा अभियान का शुभारंभ
17 सितंबर को होगी बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम सुनवाई
नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया लालकुआं में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ
दायित्वशीलता, जवाबदेही पारदर्शिता के मूलमंत्र के साथ जीवन चंद्र उप्रेती का जनसंपर्क जारी