Advertisement

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में हो रही बारिश से चार धाम यात्रा पर असर

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में हो रही बारिश से चार धाम यात्रा प्रभावित हो रही है। खासकर केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर कई बार ब्रेक लग गया है। बुधवार देर रात केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग के पास मलबा और भारी बोल्डर आने से रास्ता बंद हो गया। जिस कारण गुरुवार दोपहर तक यात्रा को रोकना पड़ा। यहां 40 से अधिक यात्री भी फस गए।

रास्ता बंद होने से केदारनाथ धाम से लौट रहे 40 से अधिक श्रद्धालु स्लाइडिंग जोन में फंस गए। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इन सभी श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ टीम ने एक-एक कर सुरक्षित लैंडस्लाइड जोन से बाहर निकाला। इन सभी यात्रियों को टीम ने सोनप्रयाग पहुंचाया

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad