विधिक जागरूकता शिविर में बच्चों को बढ़ते साइबर अपराधों से किया सावधान
ऋषिकेश।
उत्तराखंड राज्य विधिक प्राधिकरण के तत्वावधान में आईडीपीएल इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों तथा कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में पार्षद एवं अधिवक्ता अभिनव सिंह मलिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होना चाहिए। साथ ही उन्होंने बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत रहने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने तथा ऑनलाइन ठगी एवं गलत गतिविधियों से बचने के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर अधिवक्ता आरती मित्तल ने छात्र-छात्राओं को POCSO Act की विस्तृत जानकारी देते हुए बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। वहीं ममता रमोला द्वारा भी विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता एवं समाज में कानून के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। अंत में विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताते हुए सराहना की गई।
समाजसेवी गोविंद बल्लभ भट्ट ने स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन