Advertisement

समाजसेवी हेमंत गौनिया की शिकायत पर सीएम हेल्पलाइन ने लिया एक्शन

ख़बर शेयर करें

जनपद नैनीताल के प्रमुख समाजसेवी एवं आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत सिंह गोनिया लगातार एक के बाद एक मामले उठा कर जहां सुर्खियों में बने रहते हैं वहीं उनके द्वारा अनेक समस्याओं का समाधान भी किया गया है ताजा मामला हेमंत सिंह गोनिया द्वारा हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में लग रहे नुमाइश मेला को लेकर उठाया गया है हेमंत सिंह गोनिया द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करा कर कहा था कि

उक्त मेले बाहर से आगे दुकानदारों का सत्यापन नहीं कराया गया है खाद्य पदार्थों की बिक्री की जा रही है लेकिन खाद्य विभाग द्वारा उनका लाइसेंस जारी नहीं किए गए हैं इसके अलावा अग्निकांड की घटना होने पर फायर ब्रिगेड की समुचित व्यवस्था नहीं है फिलहाल हेमंत सिंह गोनिया की शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए सीएम हेल्पलाइन द्वारा जिलाधिकारी नैनीताल को अग्रिम कार्यवाही के लिए कंप्लेंट को फॉरवर्ड किया गया है देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और यह भी देखना होगा कि हेमंत सिंह गोनिया के शिकायती पत्र पर दर्ज आरोप कितने पुख्ता एवं सच है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad