एग्जिट पोल पर कांग्रेस नेत्री ने जताया मतदाताओं का आभार
![](https://hanskripa.com/wp-content/uploads/2024/10/IMG-20241006-WA0023.jpg)
दो राज्यों के चुनाव नतीजे पर तस्वीर 8 अक्टूबर को साफ हो जाएगी मंगलवार को आने वाले नतीजों से पूर्व हरियाणा और जम्मू कश्मीर दोनों राज्यों की 90 ,90 सीटों पर कराए गए एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है फिलहाल एग्जिट पोल से कांग्रेस में खुशी की लहर देखी जा रही है लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता तथा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की नेशनल ऑब्जर्वर बीना जोशी जो हरियाणा चुनाव प्रचार की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने गई थी उन्होंने लौटकर बताया कि हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के अनुमान से भी कांग्रेस को ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद है उन्होंने कहा कि हरियाणा नहीं वरन पूरे देश में लोगों को अब कांग्रेस से उम्मीद है लोग कांग्रेस की विकास परक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं उन्होंने हरियाणा प्रदेश की जनता का भी आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में जमकर मतदान किया है वहीं दूसरी ओर जम्मू एवं कश्मीर के एग्जिट पोल भी कांग्रेस के लिए बेहद राहत प्रदान करने वाले हैं अधिकतर एग्जिट पोल ने कांग्रेस का पलड़ा भारी बताया है हालांकि कई एग्जिट पोल राज्य में त्रिशंकु विधानसभा के गठन होने की बात कर रहे हैं लेकिन सत्ता की चाबी कांग्रेस अथवा नेशनल कांफ्रेंस के हाथ में ही रहेगी इस बात का भी पूर्वानुमान जताया गया है यह बताते चलें कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस और भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए भाजपा से विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने हरियाणा में भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनाने की अपील के लिए प्रचार प्रसार में जबरदस्त पसीना बहाया वही कांग्रेस ने महिला नेत्री बीना जोशी पर भरोसा जताते हुए उन्हें हरियाणा में चुनाव प्रचार में भेजा था इससे पूर्व भी दोनों नेता अन्य राज्य में भी चुनाव प्रचार में अपनी भूमिका निभा चुके हैं राजस्थान के चुनाव प्रचार में जहां कांग्रेस से बीना जोशी स्टार प्रचारक की भूमिका निभा चुकी है वही डॉक्टर मोहन बिष्ट ने भी हिमाचल प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जबरदस्त प्रचार अभियान चलाया था देखना होगा कि 8 अक्टूबर मंगलवार को हरियाणा राज्य का आने वाला चुनाव परिणाम दोनों नेताओं में से किसके अनुकूल रहता है
![](https://hanskripa.com/wp-content/uploads/2024/08/webtik-promo1.png)