नीट पेपर लीक प्रकरण में कांग्रेस नेता ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया

ख़बर शेयर करें

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एन टी ए द्वारा आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के पेपर लीक प्रकरण में देश भर में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है नीट यूजी 2026 के रद्द किए जाने के बाद देश भर के अभ्यर्थियों में जहां भारी नाराजगी देखने को मिल रही है और एनटीए की कार्य क्षमता पर सवाल उठाए गए हैं तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है वहीं लालकुआं में भी इसको लेकर आक्रोश के स्वर गूंजने लगे हैं युवा कांग्रेस नेता तथा लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के बहुत ही सशक्त दावेदार हेमवती नंदन दुर्गापाल ने नीट पेपर लीक मामले में सरकार को कटघरे में खड़ा किया है उन्होंने कहा कि सरकार की इस नाकामी से छात्र तथा अभिभावक दोनों में ही गहरी निराशा है नीट पेपर लीक मामले में हेमवती नंदन दुर्गापाल ने सरकार की विफलता को उजागर करते हुए कहा है कि लगातार हो रहे पेपर लीक से देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है उन्होंने कहा कि लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं उनके भविष्य के अरमान होते हैं तथा माता-पिता अपना सब कुछ झोंककर बच्चों की पढ़ाई में समर्पित हो जाते हैं उस परीक्षा की गोपनीयता सरकार सुरक्षित नहीं रख पा रही है उन्होंने कहा कि वह छात्रों का और अभिभावकों का दर्द समझ सकते हैं क्योंकि उनकी बेटी ने भी इस वर्ष नीट की परीक्षा दी है उल्लेखनीय है कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों एवं उनके अभिभावकों में गहरी निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है अकेले हल्द्वानी में ही 1100 से ज्यादा बच्चों ने नीट की परीक्षा दी थी जबकि देश भर में नीट परीक्षा में 23 लाख के करीब अभ्यर्थी शामिल हुए थे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad