राम मंदिर चंदा चोरों को सद्बुद्धि हेतु कांग्रेस ने किया एकादश हनुमान चालीसा पाठ
कांग्रेस ने अयोध्या में हुए चंदा चोरी के मामले में आरोपियों को सद्बुद्धि प्रदान किए जाने की प्रार्थना को लेकर बिंदुखत्ता के लमकेश्वर धाम में एकादश हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित उक्त धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में कांग्रेस के लोगों ने हिस्सा लिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था

कि करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र प्रभु श्री राम के मंदिर में हुई चंदा चोरी बेहद दुखद एवं निंदनीय घटना है इससे करोड़ों आस्थावान हिंदुओं की भावना आहत हुई है और दुनिया में भी गलत संदेश गया है कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि लोगों ने अपने खून पसीने की कमाई से अर्जित धन का अंशदान राम मंदिर निर्माण में प्रदान किया लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कार्यकाल में अयोध्या के पावन धाम से चंदा चोरी की शर्मनाक वारदात घटित हो गई कांग्रेस ने चंदा चोरी के आरोपियों एवं जिम्मेदार लोगों को सद्बुद्धि प्रदान किए जाने की ईश्वर से प्रार्थना की और एकादश हनुमान चालीसा का पाठ किया यहां मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह बथ्याल महामंत्री प्रकाश कापड़ी हरेंद्र बोरा राजेंद्र सिंह खनवाल हेमवती नंदन दुर्गापाल कुंदन सिंह मेहता प्रमोद कॉलोनी लाल कुआं नगर कांग्रेस के अध्यक्ष भुवन पांडे बीना जोशी मीना कपिल उर्मिला धामी दीपा देवी त्रिलोक सिंह मेहता गुरदयाल मेहरा गोविंद बल्लभ भट्ट गोवर्धन भट्ट हर्ष बिष्ट गोविंद दानू समेत अनेकों कांग्रेस जन मौजूद रहे उक्त धार्मिक अनुष्ठान समाज सेवी पंडित प्रकाश जोशी ने संपन्न करवाया
जीएम रेलवे ने सांसद एवं सांसद प्रतिनिधियों से संवाद कर मांगे सुझाव
विधायक आवास पर हुआ मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह
चीन में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएगा हल्दूचौड़ का तन्मय, नेशनल टीम में हुआ चयन