बिंदुखत्ता में गौला नदी में तटबंध की मांग को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

बिंदुखत्ता में गोला नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में तटबंध लगाए जाने की मांग को लेकर आज कांग्रेस के शिष्टमंडल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित किया है दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि बिंदुखत्ता के गोला नदी के तटवर्ती क्षेत्र रावत नगर एवं आसपास के गांव में प्रत्येक वर्ष वर्षा काल में गौला नदी की बाढ़ के कारण जबरदस्त भूकटाव की स्थिति बनी रहती है जिससे काश्तकारों की कई एकड़ कृषि भूमि गौला नदी की भेंट चढ़ चुकी है ज्ञापन में कहा गया है कि बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर से लेकर श्रीलंका टापू तक के तटवर्ती इलाकों में तटबंध बनाकर गोला के तटवर्ती क्षेत्र में होने वाले भूकटाव को रोका जाए ज्ञापन में कहा गया है कि

पूर्व में भी कई बार तटवर्ती क्षेत्र में तटबंध बनाए जाने की मांग की जा चुकी है लेकिन उस पर ठोस कार्रवाई अब तक नहीं की गई है इससे क्षेत्रवासियों आक्रोश के साथ-साथ भय का माहौल भी है क्योंकि काश्तकारों के पास आजीविका का एक मात्र साधन उनकी कृषि भूमि है जिसको लेकर के वर्षा काल में उनकी चिंताएं बढ़ जाती हैं ज्ञापन में धन के दुरुपयोग को रोके जाने की भी मांग की गई है ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से हेमवती नंदन दुर्गापाल जया कर्नाटक बीना जोशी उर्मिला धामी दीपा बिष्ट रजनी सिंह रमेश कुड़ाई आदि शामिल रहे इससे पूर्व कांग्रेस के नेतृत्व में क्षेत्र वासियों ने गोला नदी के सर्वाधिक प्रभावित तटवर्ती क्षेत्र रावत नगर में धरना देकर इस गंभीर समस्या की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad