हल्दूचौड़ में कांग्रेस ने चौपाल लगाकर शुरू किया मनरेगा बचाओ अभियान

ख़बर शेयर करें

मनरेगा बचाओ संग्राम: कांग्रेस ने गांव स्तर पर चौपाल लगाई

हल्दूचौड़ (नैनीताल) – कांग्रेस ने मनरेगा को लेकर गांव स्तर पर चौपाल लगाई। ब्लाक कांग्रेस कमेटी हल्दूचौड़ बरेली रोड़ ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिशा निर्देश व जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के आह्वान पर कैलाश चन्द्र दुम्का ब्लॉक अध्यक्ष की अध्यक्षता में ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा योजना को बचाने को लेकर चौपाल का आयोजन किया।

चौपाल का आयोजन तीन ग्राम पंचायतों में किया गया, जिनमें जग्गीबंगर के राजस्व ग्राम दुम्काबंगर उमापति, ग्राम पंचायत गंगापुर कबड़वाल के राजस्व ग्राम इंदपुर गरवाल एवं ग्राम पंचायत जयपुर बीसा के राजस्व ग्राम गंगारामपुर शामिल हैं।

चौपाल में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने उपस्थित ग्रामीण क्षेत्र के मनरेगा मजदूरों को जागरूक करते हुए कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने माननीय तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार मजदूरों को 100 दिन का रोजगार देने की गारंटी योजना बनाई थी, जिसे वर्तमान भाजपा सरकार ने बंद कर मजदूरों का हक छीना है।

मनरेगा आपके काम करने का संवैधानिक अधिकार को सुनिश्चित करता है, लेकिन मोदी सरकार मनरेगा को खत्म कर आपके इस अधिकार को छीन रही है।

चौपाल में उपस्थित नेताओं में कांग्रेस अनुशासन समिति के जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र कबड़वाल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश चंद्र दुम्का, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राजेंद्र बिष्ट, जिला नगर अध्यक्ष नैनीताल अनुपम कबड्वाल, दयाकिशन बमेटा, दयाकिशन कबड़वाल, हरीश सिंह बिष्ट, चंद्र बल्लभ खोलिया, नंदकिशोर गरवाल, नंदकिशोर कबडाल, त्रिलोक कबडाल, केशव कबडाल, मुकेश दुर्गापाल, अनिल कबडाल, राजन पेडलिया, प्रमोद गरवाल, प्रेमा गरवाल, माया गरवाल, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, गुलाब सिंह, दीप कबडाल, चंद्रशेखर कबडाल, रूपचंद, गुलाब सिंह, महेंद्र पाल, मुकेश लोकपाल, धर्मेंद्र, सूरज चंद्र पनेरु, रूपराम, महेंद्र मौर्या, लाखन सिंह, सूरजपाल, किशन, कमलेश, भगवान दास, खेमकरण, राजेंद्र, जमुना प्रसाद सहित कई मनरेगा मजदूर उपस्थित थे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad