9 जुलाई को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को दिया भाकपा माले ने समर्थन

ख़बर शेयर करें

9 जुलाई 2025 को होने वाली देशव्यापी आम हड़ताल का माले द्वारा पूर्ण समर्थन

भाकपा (माले) ने 9 जुलाई 2025 को संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच द्वारा बुलाई गई देशव्यापी आम हड़ताल को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। यह हड़ताल श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के विरोध में है, जो मोदी सरकार की कॉर्पोरेट-परस्त नीतियों का हिस्सा हैं और मज़दूरों के मौलिक लोकतांत्रिक अधिकारों — जैसे संगठन बनाने और सामूहिक संघर्ष करने — पर सीधा हमला हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आज का पंचांग

भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, तीसरे कार्यकाल में भाजपा सरकार जिस तरह तेज़ी से रणनीतिक क्षेत्रों के निजीकरण और सामाजिक-आर्थिक अधिकारों पर हमले को आगे बढ़ा रही है, वह बहुत ही चिंताजनक है। सरकार मज़दूर विरोधी नीतियों का विरोध करने वाली आवाज़ों को दबाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ के दुर्गापुरम में श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन 3 अगस्त से

माले का मानना है कि यह हड़ताल सिर्फ़ ट्रेड यूनियनों की नहीं, बल्कि किसानों, खेत मज़दूरों और आम जनता की भी आवाज़ है। संयुक्त किसान मोर्चा और विभिन्न खेत मज़दूर संगठनों ने भी इस हड़ताल को समर्थन दिया है और देशभर में विरोध कार्यक्रमों और जनजुटाव की योजना बनाई है।

भाकपा माले नैनीताल जिला कमेटी सभी जनपक्षधर संगठनों और नागरिकों से अपील करती है कि वे 9 जुलाई की आम हड़ताल में सक्रिय भागीदारी करें और मज़दूर-किसान एकता को मज़बूत करें। पार्टी की सभी इकाइयों को निर्देशित किया गया है कि वे ज़ोरदार अभियान चलाकर हड़ताल को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें 👉  समपार से जुड़ा यह सड़क मार्ग इस अवधि तक रहेगा बंद

जारीकर्ता:
डा कैलाश पाण्डेय,
जिला सचिव,
भाकपा माले नैनीताल
सम्पर्क: 9411129579

Advertisement
Ad Ad Ad Ad