क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया की शादी की डेट आगे खिसकी,यह रही वजह
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की 8 जून 2025 को लखनऊ में रिंग सेरेमनी हुई थी।
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की डेट टल गई है। अब यह शादी 18 नवंबर को काशी में नहीं होगी। संभावना है कि शादी तीन महीने बाद फरवरी 2026 में हो सकती है। हालांकि, नई तारीख अभी तय नहीं हुई है।
प्रिया के विधायक पिता तूफानी सरोज ने बताया कि रिंकू की घरेलू क्रिकेट में व्यस्तता के कारण शादी की डेट आगे बढ़ाई गई है। अक्टूबर से फरवरी के बीच रिंकू सिंह प्रदेश की टीम की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। इसके बाद रिंकू और प्रिया शादी करेंगे।
इससे पहले, 8 जून को लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी हुई थी। इसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, शिवपाल यादव, इकरा हसन समेत 300 VIP गेस्ट शामिल हुए थे।
Advertisement
ADVERTISEMENTS


आंगनबाड़ी वर्कर्स के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे जीवन उप्रेती
धीरज व जीवन को मिली यूकेडी में बड़ी जिम्मेदारी
रेलवे ने पेंशनर्स को जारी किए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
हल्दूचौड़ में पंखुड़ियां महोत्सव 16 का आयोजन कल से