थल महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
थल (बेरीनाग) .रामलीला मैदान में बने भव्य मंच में आयोजित तीन दिवसीय थल मेला महोत्सव की पहली शाम उत्तराखंड के लोक गायकों और देवभूमि जन जागरण समिति झूलाघाट के नाम रही. लोकगायक जीतेन्द्र तोमक्याल ने ओ दीपा भाबर…,भुमका बादल कां बाजी.., झूमिगो फेम बिन्नी महरा ने हापुर बाजानी धुरा हवा सुरुरु,कां छ त्येर जलेबी क डाब…,नीरज चुफाल ने कलम सुरुरु लेखदे नेपाल.., अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में..,बेबी प्रियंका ने रामगंगा को ठंडो पाणी…..,लौंडा मोहना तेरी मेरी जोड़ी…,सहित एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर देर रात तक दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.देवभूमि जन जागरण समिति झूलाघाट के दल ने कुंमाऊं छपेली,झोड़ा और नेपाली लोक गीत पर हिट हिमा म्यार झूलघाट…,फूलो फूलो तुमरो माया… आज थल म्याल में मौके ले भेंट भयो..सहित कई गीतों पर सांस्कृतिक लोक नृत्य प्रस्तुत कर महोत्सव में चार चांद लगा दिए

.कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में यूपीसीएल
रुद्रपुर के मुख्य अभियंता नवीन टोलिया और थल थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे थे.समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक दोनों को शॉल ओढ़ाया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. संचालन कै दीवान सिंह वल्दिया ने किया.
बैसाखी महोत्सव में लालकुआं में हजारों ने छका लंगर