मकर संक्रांति पर गायत्री शक्तिपीठ में उमड़े श्रद्धालु बड़ी संख्या में हो रहे उपनयन आदि संस्कार

ख़बर शेयर करें

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कुमाऊं के प्रमुख देव स्थल गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा लगभग 500 लोगों ने उपनयन मुंडन विद्यारंभ आदि संस्कार कराया वेद की बोले ऋचाएं सत्य को धारण करें हर्ष में हो मग्न सारे शोक सागर से तरें

इस उद्घोष के साथ गायत्री शक्तिपीठ में मकर संक्रांति के पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा और धीमे-धीमे 9:00 बजे के लगभग पूरा कथा हाल शक्तिपीठ हाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा श्रद्धालुओं के ज्यादा संख्या को देखते हुए यहां पर संस्कारों को दो पाली में किए जाने की व्यवस्था की गई जैसे ही सूर्य देव 8:40 पर कर्क राशि से मकर राशि में प्रवेश हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां सूर्य देव को अर्ध देकर मां गायत्री का मंत्र उच्चारण किया गायत्री शक्तिपीठ के समयदानी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं के आने-जाने की बहुत ही सुंदर व्यवस्थाएं की गई है जगह-जगह इंडिकेशन के माध्यम से उनके आवागमन को सुलभ बनाया जा रहा था गायत्री शक्तिपीठ के नवनिर्मित बिल्डिंग के द्वितीय तल में संस्कार संपन्न कराने की व्यवस्था की गई हैजबकि गायत्री शक्तिपीठ के हाल में रजिस्ट्रेशन कर चुके श्रद्धालुओं को तिलक आदि कर द्वितीय पाली के इंतजार के लिए स्थान दिया गया संस्कार गायत्री परिवार की वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती सरस्वती सुयाल दीप्ति भट्ट के निर्देशन में करवाए जा रहे हैं कुल मिलाकर जनपद नैनीताल के अलावा अन्य जनपदों के श्रद्धालु भी यहां बड़े श्रद्धा के साथ संस्कार करवाने पहुंचे हैं यहां मुख्य रूप से आचार्य बृजेश जोशी चंद्रशेखर सुयाल गोकुल चंद्र दुबे शंकर जोशी एमबी जोशी महेश कोरंगा नरेंद्र भाई जानकी पांडे चंपा जोशी कमला पांडे कमला बिष्ट तारा देवी क्रांति ग्वाला दीपा टंगणिया नंदी देवी समेत अनेकों श्रद्धालु कार्यकर्ता मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad