लालकुआं में आयोजित सत्संग में उमड़े श्रद्धालु, संत महात्माओं ने बताई अध्यात्म की महिमा

ख़बर शेयर करें

लालकुआं के 25 एकड़ रोड राजीव नगर बंगाली कॉलोनी स्थित श्री राम मंदिर में आज मासिक सत्संग का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर ज्ञान भक्ति विवेक की त्रिवेणी सत्संग की अध्यात्म रूपी गंगा में गोता लगाया

और अपने जीवन को संत महात्माओं के द्वारा बताए गए प्रेरक प्रसंग से सराबोर किया प्रत्येक महीने के दूसरे मंगलवार को होने वाले मासिक सत्संग में मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी के शिष्य महात्मा अआलोकनंद जी महात्मा मर्यादा बाई जी साध्वी सुमन बहन ने सत्संग को कलि काल की संजीवनी बताते हुए कहा कि जो एक बार आध्यात्मिक गुणों से भरपूर इस औषधि का सेवन कर लेता है फिर उसके लिए जीवन में कुछ भी दुर्लभ नहीं है

संत महात्माओं ने कहा कि अपने साध्य आराध्य या ईस्ट देव के श्री चरणों के भक्ति प्राप्ति के लिए सबसे सरल एवं सर्वोत्तम साधन सत्संग है इस साधन के माध्यम से ही कोई भी श्रद्धालु प्रेमी भक्त अपने ईस्ट आराध्य की कृपा प्राप्त कर सकता है संत महात्माओं ने बताया कि वर्तमान समय में तमाम प्रकार के प्रतिकूल वातावरण में मनुष्य अवसाद ग्रस्त जीवन व्यतीत कर रहा है उसे इस अवसाद भरे जीवन से पार लगाने के लिए सदगुरुदेव का शरणागत होना परम आवश्यक है क्योंकि समय के सदगुरुदेव के शरणागत होने के बाद ही मनुष्य दैहिक दैविक और भौतिक संतापों से मुक्त हो सकता है इस अवसर पर मुख्य आयोजक माला मौर्य चंद्रकला खाती मधु अग्रवाल नंदी उप्रेती मीना सपरा स्वामीनाथ पंडित शंभू दत्त नैनवाल रणविजय सिंह अजय उप्रेती उमेद सिंह रावत पान सिंह जीना समेत अनेकों श्रद्धालु जन मौजूद रहे इस दौरान संत महात्माओं द्वारा बताया गया कि हल्द्वानी कुसुमखेड़ा स्थित श्री सतपाल महाराज आश्रम में 5 जुलाई को गुरु पूजन का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा एवं महाप्रसाद भंडारे का भी आयोजन होगा उन्होंने उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad