इस नंबर पर डायल कर मिलेंगे निशुल्क पौधे
शोभाकार/फूलों के पौधे निःशुल्क उपलब्ध हैं।
नमस्कार।
मैं पिछले 38 वर्षों से अपने व्यक्तिगत संसाधनों से पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटा सा प्रयास कर रहा हूं। हर वर्ष 20 से 25 हजार तक पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। पर्यावरणप्रेमी मित्रों, शुभचिंतकों के सहयोग और सद्भावना से अब तक पांच लाख दो हजार पेड़ लगाए जा चुके हैं। ये पौधे लंबे समय तक रहने वाले बड़े पेड़ों के होते हैं। मैं इन्हें बड़े पौधालय (plant nurseries) से मंगाता हूं।
इसके अलावा मैं हर साल हजार – पन्द्रह सौ पौधे स्वंय घर पर भी तैयार कर लेता हूं। ये मार्च, जुलाई, अक्टूबर में तैयार किए जाते हैं। इस समय मेरे पास लगभग 600 ऑर्नामेंटल और फूलों के पौधे उपलब्ध हैं। ये बड़े गमलों में भी लगाए जा सकते हैं और ठीक से पालने पर 20/30 साल तक जीवित रह सकते हैं। ज्यादा संख्या में तो पौधे बरसात में ही लगाने चाहिए पर तेज धूप और पाले से बचाकर सीमित संख्या में कभी भी लगाए जा सकते हैं। हल्द्वानी और आसपास के इच्छुक व्यक्ति मुझसे मेरे आवास रानीखेत परिसर, बिचली गौजाजाली , बरेली रोड, हल्द्वानी से पौधे निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आपके कोई परिचित हल्द्वानी में रहते हों और पौधे लगाना चाहते हों तो उन्हें सूचित करने का कष्ट कीजियेगा।
इच्छुक महानुभावों का हार्दिक स्वागत है पर एक अनुरोध है कि आने से पूर्व मेरे नंबर 9997019501 या 9412958988 पर वाट्सअप कॉल अवश्य कर लीजिएगा। आजकल मैं विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पॉलीथीन के नुकसान के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा हूं तो अकसर मुझे बाहर जाना होता है इसलिए आने से पूर्व बात करने का कष्ट कीजियेगा।
🙏🙏
डॉ आशुतोष पन्त
पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी / पर्यावरणविद।


सांसद अजय भट्ट ने दीं दीपोत्सव की शुभकामनाएं