Advertisement

अध्यात्म से विमुख होना बना बढ़ते अपराधों का कारण : महात्मा आलोकानंद, बिंदुखत्ता में संत महात्माओं ने बताई सत्संग की महिमा

ख़बर शेयर करें

श्री हंस प्रेम योग सतपाल महाराज आश्रम संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में महात्मा आलोकानंद जी ने कहा कि अध्यात्म से विमुख होना ही बढ़ते अपराधों का कारण बना हुआ है उन्होंने कहा कि अध्यात्म के विमुख होने से आए दिन समाज में अप्रिय घटनाएं हो रही हैं जिसने संपूर्ण मानवता को झकझोर कर रख दिया है महात्मा आलोकानंद जी के अलावा प्रचारिका बाई जी गुंजन बाई जी साध्वी शीतल बहन ने भी इस अवसर पर सत्संग की महिमा का सुंदर वर्णन किया तथा 15 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव की भी विस्तृत जानकारी दी

जिसमें सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी एवं अन्य महान विभूतियों का पदार्पण होना सुनिश्चित हुआ है साप्ताहिक सत्संग में संत महात्माओं ने बताया कि जीवन में सेवा सत्संग एवं सुमिरन का बहुत महत्व है यह वह त्रिवेणी है जो व्यक्ति के तीनों प्रकार के संताप तथा मन कर्म एवं वचन से होने वाले पाप को भी दूर कर देता है संत महात्माओं ने कहा की जो जीवन धर्म और आध्यात्मिक के मार्ग पर चलते हुए परोपकार के लिए समर्पित हो जाए वास्तव में वही उसके जीवन की अमूल्य धरोहर एवं ऐसी पूंजी है जो उसे हमेशा के लिए अमर कर देती है प्रचारिका बाई जी ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव की व्यापक तैयारी के लिए 1 जनवरी को मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी यहां पधार कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपेंगे तथा कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लिए जाएंगे उन्होंने कहा कि हर किसी को महाशिवरात्रि पावन पर्व की सफलता के लिये पूरे मनोयोग से जुटना होगा बताया गया कि सदगुरुदेव पूज्य श्री सतपाल जी महाराज एवं अन्य महान विभूतियां भी इस वर्ष 15 फरवरी को अपना आशीर्वाद देने यहां पहुंचेंगे इसको लेकर के उत्तराखंड ही नहीं वरन देश के अन्य प्रांतों के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचेंगे जिनके ठहरने भोजन इत्यादि का प्रबंध करना भी हम सबकी कार्य कुशलता पर निर्भर करेगा ऐसे में इस विराट महोत्सव को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए हम सभी को अभी से पूरी तरह से तत्पर रहना होगा इस अवसर पर स्वामीनाथ पंडित शंभू दत्त नैनवाल उमेद सिंह रावत पान सिंह जीना ध्यान सिंह रावत जसवीर उत्तराखंडी प्रकाश भट्ट अजय उप्रेती जवाहर सिंह दानू गोविंदी देवी, सिमरन, बसंती दानू, माला मौर्य, अर्पिता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad