19 मार्च को होगा जिला बार एसोसिएशन चुनाव, एडवोकेट नीरज शाह बने मुख्य चुनाव अधिकारी
जिला बार का चुनाव कार्यक्रम हुआ घोषित।
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया है चुनाव अधिकारियों की बैठक के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज साह ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करी इससे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज साह को सर्वसम्मति से मुख्य चुनाव अधिकारी चुना गया मुख्य चुनाव अधिकारी नीरज साह ने बताया की जिला बार संघ चुनाव में 11 मार्च से नामांकन प्रपत्र बिक्री शुरू होगी, जबकि 19 मार्च को मतदान व उसी दिन मतगणना के बाद विजेताओं की घोषणा की जाएगी मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया वर्ष 2025-2026 के लिये बार की नयी कार्यकरणी का गठन किया जाना है जिसके लिए जिला बार के संघ के चुनाव प्रस्तावित है चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 11 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी जो 12 मार्च तक चलेगी 12 मार्च को ही नामांकन वापसी भी की जा सकेगी 17 मार्च को आम सभा का आयोजन किया जाएगा जिसकेे बाद 19 मार्च को मतदान व उसी दिन मतगणना व विजेता की घोषणा की जाएगी वही सहायक चुनाव अधिकारी दीपक रुबाली ने बताया की सदयस्ता शुल्क व देयकों के भुगतान की अंतिम तिथि 7 मार्च रखने के साथ ही 10 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन व आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी हेमंत धुसिया गौरव भट्ट मोहन नाथ गोस्वामी मौजूद रहे भगवत प्रसाद मंजू कोटलिया पंकज चौहान ने भी सभा को संबोधित किया संचालन सचिव संजय सुयाल ने किया।


आंगनबाड़ी वर्कर्स के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे जीवन उप्रेती
धीरज व जीवन को मिली यूकेडी में बड़ी जिम्मेदारी
रेलवे ने पेंशनर्स को जारी किए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
हल्दूचौड़ में पंखुड़ियां महोत्सव 16 का आयोजन कल से