14 जन सेवा केंद्रों कीआई डी निरस्त करने एवं दो जन सेवा केंद्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के डीएम ने दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

14 जनसेवा केंद्रों की आईडी निरस्त करने एवं 02 जनसेवा केंद्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के डीएम ने दिए निर्देश

जन सेवा केंद्र संचालकों की आधार और बैंकिंग सेवाएं भी होगी निरस्त

** भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार किसानों को अधिक से अधिक योजनाओं को लाभ पहुंचाने और योजनाओं से किसानों को जोड़ने के लिए फार्मर रजिस्ट्री रजिस्ट्रेशन योजना संचालित की गई है कौशांबी जनपद के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा जनपद में फार्मर रजिस्ट्री रजिस्ट्रेशन का कार्य कराए जाने के लिए जनसेवा केंद्रों को इस अभियान में लगाया गया है। इस अभियान में कई सीएससी सेंटर बार-बार निर्देशों के बावजूद फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य नहीं कर रहे हैं और किसानों के रजिस्ट्रेशन किए जाने में लापरवाही बरत रहे हैं, जिसके लिए निरंतर सीएससी सेंटर को रिपोर्ट के अनुसार चिन्हित करते हुए सेंटरो को निरस्त किया जा रहा है। आज की रिपोर्ट के अनुसार 14 सीएससी सेंटरों को बंद करने की कार्रवाई करने एवं 02 सेंटरो के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराए जाने की करवाई संबंधित विभाग द्वारा कराई जा रही है। इस अभियान में ऐसे कई गांव हैं, जिसमें जन सेवा केदो द्वारा 1520 किसानों का भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है, ऐसे सभी जनसेवा केंद्र संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए
सेंटर बंद करने एवं एफ. आई.आर. दर्ज करने के निर्देश दिए गए। इसके जिम्मेदार जनसेवा केंद्र संचालक स्वयं होंगे।
कौशांबी से पत्रकार रामबाबू केसरवानी की रिपोर्ट

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad