पुण्यतिथि पर कांग्रेस सेवादल संस्थापक का भावपूर्ण स्मरण
हल्द्वानी-उत्तराखण्ड कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस जनों ने कांग्रेस मुख्यालय स्वराज आश्रम में सेवादल संस्थापक डा.एन.एस.हार्डीकर को पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि देकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। और उनके द्वारा बताये गये कार्यक्रमों को अनवरत सुचारू रखते हुए कांग्रेस सेवादल, कांग्रेस की मजबूती तथा देशवासियों की सेवा करते रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें उनके जीवनवृत पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनके द्वारा किये गए योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए सेवादल के प्रदेश अति.मुख्य संगठक एवं कुमाऊँ-मंडल प्रभारी राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमन्त सिंह बगड्वाल, जिला मुख्य संगठक नैनीताल गोकर्ण सिंह बिष्ट, कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय, नगर मुख्य संगठक भवाली शांति तिवारी, ब्लाक मुख्य संगठक बिन्दुखत्ता पूजा राणा, देवभूमि व्यापार मंडल के हल्द्वानी-महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बगड्वाल, कांग्रेस कार्यालय मंत्री ताहिर हुसैन, समाज सेवी एवं बरिष्ठ कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता नेत्र बल्लभ जोशी, प्रेम चौधरी, एन.डी.पांडेय, सुरेश चन्द्र कपिल, राजेश दुआ, हरीश चन्द्र , भुवन चन्द्र, मोहन चन्द्र आदि सहित कई कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए और संगोष्ठी में भाग लिया।
बिंदुखत्ता राजस्व गांव अधिसूचना जारी करने को लेकर रफ्तार पकड़ता आंदोलन
बिंदुखत्ता राजस्व गांव आंदोलन को बल प्रदान करते पूर्व अपर सचिव जीवन उप्रेती