Advertisement

पर्यावरण विद डॉक्टर आशुतोष पंत ने हल्दूचौड़ में किया पौधों का वितरण

ख़बर शेयर करें


वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत दिनांक 10 अगस्त 2025 को शाम के समय नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ क्षेत्र के देवरामपुर गांव में ग्रामीणों को फलों के पौधे निःशुल्क भेंट किए गए। यहां 90 लोगों ने पौधे प्राप्त किए। कार्यक्रम की व्यवस्था करने में सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल और धीरज जोशी ने सहयोग दिया। डॉ आशुतोष पंत ने बताया कि इस वर्ष पंचायत चुनावों के कारण अभियान देर से शुरू हो पाया । वर्ष 1988 से मैं अपने व्यक्तिगत संसाधनों से पर्यावरण की सेवा का छोटा सा प्रयास कर रहा हूं। 500 पौधे लगाने के साथ शुरू हुआ अभियान पिछले वर्ष तक हर साल बीस हजार पौधे लगाने के लक्ष्य को लेकर चल रहा था। अब सेवानिवृत्ति के बाद मेरे पास समय की कोई बाध्यता नहीं है इसलिए लक्ष्य को 25 से 30 हजार तक करने का प्रयास है। जनता की मांग और सहयोग पर निर्भर करता है कि कितने पौधे लगाए जाएंगे। मेरा जोर इस बात पर है कि लोग अपने घरों में पौधे लगाएं। अपने खेत या घर में लगाए पौधों के बचने की अधिक उम्मीद रहती है। सड़क किनारे, पार्कों या सार्वजनिक जगहों में पौधे कम ही बच पाते हैं।
मेरा सभी से अनुरोध है कि पौधे लगाने के साथ बड़े होने तक उनकी देखभाल का भी संकल्प लें

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad