47 पेंशनर्स के बने डिजिटल प्रमाण पत्र
काशीपुर एवं कन्नौज रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, 47 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल प्रमाण पत्र
बरेली, मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में मंडल रेल प्रशासन द्वारा पेंशन भोगियों की सुविधा एवं उनके कल्याण को ध्यान में रखते हुए काशीपुर एवं कन्नौज रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविरों का आयोजन किया गया।
इन शिविरों के माध्यम से कुल 47 पेंशन भोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए। इस पहल का उद्देश्य सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाना है, ताकि उन्हें इसके लिए अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े।
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा से पेंशनभोगी घर बैठे अथवा शिविरों के माध्यम से ऑनलाइन अपना जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। रेल प्रशासन की इस पहल से पेंशनभोगियों को समय की बचत के साथ-साथ डिजिटल सेवाओं का लाभ भी मिल रहा है।
जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर


इस नंबर पर डायल कर मिलेंगे निशुल्क पौधे
सांसद अजय भट्ट ने दीं दीपोत्सव की शुभकामनाएं
लालकुआं से विधायक प्रत्याशी जीवन चंद्र उप्रेती ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं