पर्यावरण विद् डॉक्टर आशुतोष पंत का वृक्षारोपण अभियान जारी
14 जुलाई से जारी है वृहद वृक्षारोपण अभियान – डॉ आशुतोष पन्त
***वृक्षारोपण का अर्थ है—पेड़-पौधों को लगाना और उनकी देखभाल करना। यह पर्यावरण संरक्षण का एक महत्वपूर्ण उपाय है। पेड़ हमें ऑक्सीजन, फल, लकड़ी और छाया देते हैं तथा वायु प्रदूषण कम करने, मिट्टी का कटाव रोकने और वर्षा चक्र को बनाए रखने में मदद करते हैं।
हमें अपने घर, विद्यालय और आसपास के खाली स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है; उनकी नियमित सिंचाई और सुरक्षा भी आवश्यक है। “एक पेड़ लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ”..
14 जुलाई से जारी कार्यक्रमों की कड़ी में आज हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में सीतापुर गुरुद्वारा साहिब में तथा हल्दूपोखरा दरमवाल में लोगों को फलों के पौधे निशुल्क भेंट किए और उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण व पॉलीथीन प्रयोग को रोकने के लिए जागरूक किया।
इन कार्यक्रमों में पत्रकार श्री मनोज पांडे, डॉ जगदीश सती, श्री दीपक नेगी, श्री गोपाल जोशी, सरदार राजेंद्र सिंह का विशेष सहयोग मिला। मैं सभी सहयोगियों का हृदय से आभारी हूं।
डॉ आशुतोष पन्त
पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी/पर्यावरणविद।
पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का आज का ऋषि चिंतन