83 वर्ष की उम्र में भी है गजब का जज्बा आशा शैली हुई नेपाल में सम्मानित

ख़बर शेयर करें

पंजाब कला संस्कृति (पंकस ) अकादमी की राष्ट्रीय निदेशक श्री मति आशा शैली को उनके साहित्यिक योगदान के लिए
जनकपुर, नेपाल में ‘जानकी मेधा सम्मान’ से सरस्वती राजनारायण प्रतिष्ठान एवं साहित्य संवर्धन समिति की ओर से सम्मानित किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में मानस मंथन मुख्य विषय पर दूर दूर से पधारे विद्वानों द्वारा राम कथा एवं तुलसी कृत राम चरित मानस पर गंभीर चर्चा की गयी। इस आयोजन में सम्पूर्ण भारत से विद्वानों को आमंत्रित किया गया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad