जोर शोर से चल रहा है रेलवे का हर घर तिरंगा अभियान

ख़बर शेयर करें

बरेली, 08 अगस्त, 2025ः गत तीन वर्षो के दौरान ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में राष्ट्रव्यापी रूप से वृहद जन भागीदारी के पश्चात इस वर्ष सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 02 से 15 अगस्त, 2025 तक तीन चरणों में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत वर्ष 2022 में हर घर तिरंगा अभियान आरम्भ किया था। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरो पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना और तिरंगे के साथ एक व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव बनाना हैै। पिछले कुछ वर्षो में यह अभियान राष्ट्रीय अस्मिता, देशभक्ति और गौरव का एक सफल जनभागीदारी आन्दोलन बन गया है। हर घर तिरंगा अभियान का प्रथम चरण 02 से 08 अगस्त तक द्वितीय चरण 09 से 12 तक तथा तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त, 2025 तक चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत देश भर में 15 अगस्त को घरो, कार्यालयों, संस्थानों, रेलवे स्टेशनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रमुखता से तिरंगा फहराया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रथम चरण में 02 से 08 अगस्त, 2025 तक स्कूल की दीवारों और बोर्ड़ो पर तिरंगा कला, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा रंगोली, प्रश्नोत्तरी, तिरंगा राखी बनाना, तिरंगा की भावना का जश्न मनाते हुए जवानों और पुलिस कर्मियों को पत्र लिखना, तिरंगा बुनाई और धागे, तिरंगा धागे से जुड़ी गतिविधियाँ तथा देशभक्ति फिल्म महोत्सव आदि कार्यक्रम चलाये जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्कृष्ट कार्यों के लिए सुचित्रा जायसवाल को सम्मानित

हर घर तिरंगा अभियान के द्वितीय चरण में 09 से 12 अगस्त, 2025 तक तिरंगा महोत्सव, तिरंगा कन्सर्ट, तिरंगा बाईक एवं साईकिल रैली, तिरंगा यात्रा, रेलवे स्टेशनों एवं प्रमुख कार्यालयों पर तिरंगा लाईटिंग एवं डेकोरेशन एवं तिरंगा सेल्फी प्वाइंट आदि कार्यक्रम चलाये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सत्संग आज दोपहर 1:00 बजे से

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त तक घरो, कार्यालयों, स्टेशनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर झंडा फहराकर एवं तिरंगे के साथ सेल्फी के माध्यम से राष्ट्रव्यापी जुड़ाव अभियान चलाया जायेगा, इसके अतिरिक्त तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर वेबसाइट www.harghartiranga.com पर डाउनलोड कर राष्ट्र स्तर पर जुड़ाव का प्रदर्शन किया जायेगा।

रेल प्रशासन की रेलकर्मियों, रेलयात्रियों एवं आमजन से अपील है कि इस तिरंगा महोत्सव में बढ-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतरनगर।

Advertisement
Ad Ad Ad