हल्दूचौड़ में विद्युत ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ लगी आग फायर ब्रिगेड मौके पर

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़ में शहीद चंदन पेट्रोल पंप के उच्च क्षमता वाले विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगने के साथ जोरदार धमाका हो गया जोरदार धमाका तथा आग लगने से आसपास के लोग दहशत में आ गए सूचना पर पुलिस ,विद्युत विभाग व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है तथा आग पर काबू पाने के प्रयास किया जा रहे हैं फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के इलाके में शटडाउन कर विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गई है बताया जाता है कि विद्युत ट्रांसफार्मर से लगी केबल वायर जमीन को छू रही है खेत की आग फैलते फैलते केवल तक पहुंच गई और केवल से हाई वोल्टेज के ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गई जिससे जबरदस्त धमाका हो गया और आग लग गई फिलहाल मौके पर काफी लोग एकत्रित हैं

हल्दूचौड़ से हमारे संवाददाता जसबीर उत्तराखंडी की रिपोर्ट

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad