श्रीलंका टापू पहुंचे पूर्व अपर सचिव जीवन चंद्र उप्रेती

ख़बर शेयर करें

पर्वतीय महासभा के अध्यक्ष तथा पूर्व अपर सचिव लोकायुक्त उत्तराखंड जीवन चंद्र उप्रेती बिंदुखत्ता के सुदूरवर्ती अंचल श्रीलंका टापू पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर स्थानीय समस्याओं को सुना एवं समस्याओं के समाधान का हिस्सा बनने में अपनी तत्परता दिखाई

पूर्व अपर सचिव जीवन चंद्र उप्रेती ने कहा कि राज्य बनने के इतने वर्षों बाद तक आज भी उत्तराखंड के अनेक गांव अनेक परेशानियों का सामना कर रहे हैं यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि एक और जहां सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है वहीं श्रीलंका टापू की बदहाली सरकार के दावों पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है इस दौरान उनके साथ रमेश सिंह राणा लाल सिंह दुर्गा सिंह आदि भी मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad