कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर स्वामी मुक्तानंद गिरि जी महाराज 20 नवंबर को लालकुआं आएंगे
सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की नौकरी को रिजाइन करने वाले स्वामी मुक्तानंद गिरी जी महाराज 20 नवंबर को लाल कुआं पहुंचेंगे वे एक शादी समारोह में आशीर्वाद देने जाएंगे स्वामी मुक्तानंद जी महाराज ने इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की और इंग्लैंड की ही ख्याति प्राप्त कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में उन्हें असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी मिली शानदार करियर के बावजूद उन्होंने सनातन धर्म की राह पकड़ ली और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए उन्होंने अत्यंत प्रतिष्ठित नौकरी से त्यागपत्र देकर वर्ष 1991 में सन्यास धारण कर लिया उनके शिष्य दीपक जोशी ने बताया कि स्वामी मुक्तानंद गिरी जी महाराज 20 नवंबर को लाल कुआं में आएंगे और भक्तजनों से चर्चा वार्ता के बाद बिंदुखत्ता शादी समारोह में हिस्सा लेंगे उन्होंने बताया कि स्वामी मुक्तानंद गिरी गुरु जी के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है और हर कोई उनके शुभ आगमन की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा है


मुख्यमंत्री से मिले भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती
बिंदुखत्ता में इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन नौवें दिन भी जारी
कल से शुरू होंगे नवरात्र :हाथी पर सवार होकर आएगी मां जगदंबा
हल्द्वानी में मुख्यमंत्री ने किया प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का शुभारंभ, व्यापारी हितों में की गई 8 बड़ी घोषणाएं
मोबाइल टावर निर्माण पर रोक लगाने की मांग