पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरन जोशी ने किया चुनावी समर में उतरने का ऐलान , समर्थकों में खुशी की लहर

ख़बर शेयर करें

जनपद नैनीताल की बेहद प्रतिष्ठित समझे जाने वाली 22 जग्गी बंगर जिला पंचायत सीट पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरन जोशी ने एक बार फिर दावा पेश किया है अपने पिछले कार्यकाल में कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों के दम पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य 22 जग्गीबंगर सीट से पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगी किरन जोशी पूर्व जिला पंचायत सदस्य के साथ-साथ पूर्व में ग्राम प्रधान भी रह चुकी है तथा वे डीपीसी अर्थात जिला योजना समिति की मेंबर भी रह चुकी है किरन जोशी एक प्रतिष्ठित परिवार से होने के साथ-साथ आम जनता में उनकी बेहद लोकप्रिय छवि है तथा विकास कार्य करने में सदैव तत्पर रही है यही वजह है कि वह ग्राम प्रधान के अलावा जिला पंचायत का चुनाव भी भारी मतों से जीतने में सफल रही थी उनके पति शंकर जोशी एक प्रसिद्ध समाज सेवी होने के साथ-साथ निवर्तमान ग्राम प्रधान भी है आम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय तथा निरंतर समाज सेवा के कार्यों को अंजाम देने वाले शंकर जोशी की धर्मपत्नी श्रीमती किरण जोशी के द्वारा पूर्व में अनेक ऐतिहासिक विकास कार्य कराए गए हैं कुल मिलाकर किरन जोशी के चुनावी समर में कूदने से स्थानीय जनता व उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad