पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को किया कोटि-कोटि नमन
पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का ने आज गोलापार के कुंवरपुर राजकीय इंटर कॉलेज में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उनका भावपूर्ण स्मरण किया इस अवसर पर पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जीवन एक असाधारण प्रतिभा के व्यक्तित्व के रूप में याद किया जाता है

महान देशभक्त क्रांतिकारी दूरदृष्टा एवं हिमालय की तरह विराट व्यक्तित्व वाले पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जीवन हमें निहित स्वार्थों से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रेम को आत्मसात करने की सीख देता है इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा पूर्व विधायक को सम्मानित भी किया गया यहां विद्यालय प्रबंधन के अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रकाश गरजौला समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे
Advertisement
ADVERTISEMENTS
स्वास्थ्य शिविर में 172 का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
पर्यावरण विद डॉक्टर आशुतोष पंत ने विधार्थियों को किया जागरूक
सांसद व मंत्री ने किया मझेड़ा मोटर मार्ग का शुभारंभ